लिट्टी चोखा ने नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया, जानिए और क्या है Bihar का Famous Food
बिहारी भोजन अपने समृद्ध स्वाद और विविध सामग्रियों के लिए जाना जाता है, जो बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। जिसमें कुछ प्रमुख व्यंजन में शामिल हैं:
१. लिट्टी चोखा: चना के सत्तू और मसालों से भरे गेहूं के आटा का गोला (लिट्टी) से बनता है बिहार का एक लोकप्रिय व्यंजन 'लिट्टी'। जिसे बैंगन, आलू और टमाटर के चोखा के साथ परोसा जाता है।
२. सत्तू: भुजा हुआ चना को पीस देने से सत्तू बना जाता है, जिसमे हल्का मशाला और कटा हुआ प्याज मिर्चा को फेट कर पिया जाता है।
३. दाल पीठा: मसालेदार दाल को चावल के आटा में भरकर, उबाला जाता है और गर्म तेल में हल्का फ्राई करके खाया जाता है।
४. बिहारी कबाब: मैरीनेट किया हुआ और ग्रिल किया हुआ मटन या चिकन, जिसका बिहारी कबाब बनाया जाता है।
५. ठेकुआ: गेहूं के आटे, गुड़ और नारियल से बनी एक पारंपरिक मिठाई, जिसे अक्सर त्योहारों के दौरान तैयार किया जाता है।
६. खीर: दूध, चीनी और चावल से बनी मीठी खीर, जिसमें इलायची और मेवे का स्वाद होता है।
बिहारी व्यंजन स्थानीय मसालों और मौसमी सामग्रियों के उपयोग पर जोर देता है, जो इसे अद्वितीय और स्वादिष्ट बनाता है।
Comments
Post a Comment